फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। मोहल्ला अहेरियान में रास्ते में खेल रहा छह साल का बच्चा भैंसा बुग्गी की चपेट में आ गया। वहीं थ्रीव्हीलर पलटने से मेरठ निवासी वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला चन्नी वाला मंदिर निवासी संजीव वाल्मीकि का छह वर्षीय पुत्र आरब अहेरिया वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान बड्ढा वाजिदपुर निवासी जोगा सिंह मिट्टी से भरी भैंसा बुग्गी लेकर आ रहा था। इसी दौरान भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। मृतक के पिता संजीव ने बुग्गी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, थाना ब्रहमपुरी मेरठ के अंतर्गत मोहल्ला तारापुरी गली नं 3 निवासी रियाजुद्दीन (65)फेरी लगाकर चावल बेचता था। रविवार को वह थ्रीव्हीलर से बचे चावल लेकर अपने घर मेरठ लौट रहा था। स्याना-गढ़ रोड सराय नहर चौकी के समीप तीव्र मोड़ पर थ्रीव्हीलर पलट गया। रियाजुद्दीन को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी इसी दौरान मौत  हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें