फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट न लेने पर किसानों का हंगामा

Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों द्वारा 24 नवंबर तक पुरानी करेंसी स्वीकार करने के आदेश के अवहेलना के चलते जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। पुरानी करेंसी लेने ने मना करने पर किसानों ने क्रय विक्रय समिति पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर सचिव समिति पर ताला लगाकर भाग गया।

उधर, गैस एजेंसियों में पुरानी करेंसी न लिए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। मंगलवार को अनाज मंडी स्थित क्रय विक्रय समिति पहुंचे सहपानी निवासी किसान मोनू, सुरेश, हदीमपुर निवासी रामकरण, गाजीपुर-बेनीपुर निवासी नेपाल शर्मा, रिटौली निवासी कृष्णपाल,जाहिदपुर निवासी राजकुमार, रिंकू, कृष्ण कुमार, आदि किसानों ने बताया कि वह गेहूं की बुआई करने के लिए खाद लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन


सचिव अशोक कुमार ने पुरानी करेंसी लेने से मना कर दिया। खाद नहीं मिलने पर किसानों ने समिति के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सचिव समिति पर ताला जड़कर फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया।

वहीं गैस एजेंसी कर्मचारियो के  पुरानी करेंसी लेने से मना करने पर उपभक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुखलालपुर निवासी कालू, खत्रीवाडा निवासी नीता, भागवती, नूरपुर निवासी राजेंद्र सिंह, दुल्हैरा निवासी जितेंद्र, तेज सिंह कालोनी निवासी महेंद्र,
विज्ञापन


जोखाबाद निवासी रविकुमार ने बताया कि वह गुरदयाल धर्मशाला स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सलेंडर लेने के लिए आए थे। बताया कि एजेंसी कर्मचारियों ने पुरानी करेंसी लेने से मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें