फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुट्ठा में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

Tue, 15 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव पुट्ठा में एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान हालत में उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने ग्रामीण की जेब से 500 रुपये, आधार कार्ड और शराब का खाली पव्वा बरामद किया है। परिजनों ने गांव की एक महिला और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया है। लेकिन हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुट्ठा गांव का निवासी 45 वर्षीय रेशपाल सिंह के परिजन विदुरकुटी में लगे गंगा स्नान मेले में गए हुए थे। रेशपाल सिंह घर पर ही रुका था। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो रेशपाल घर नहीं मिला। उसके बारे में आसपास जानकारी ली गई तो कुछ लोगों ने बताया कि शाम छह बजे तक उसे देखा गया। रेशपाल दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। इसी बीच, मंगलवार सुबह गांव से हीमपुरदीपा की ओर जाने वाले सड़क पर पूर्व प्रधान राकेश कुमार की दुकान के पीछे खेत में रेशपाल का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसका गला रेता गया था।

बाद में पुलिस को ग्रामीण की जेब से 500 रुपये, आधार कार्ड और शराब का खाली पव्वा भी पड़ा हुआ मिला। रेशपाल के भाई समरपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव की एक महिला और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि रेशपाल के शव के पास से शराब का पव्वा मिला है। इसलिए उसकी रेशपाल की मौत से पहले शराब का सेवन भी किया गया है। पुलिस की आेर से हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें