फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करता पकड़ा गया छात्रनेता

Sat, 12 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान शनिवार को एक छात्रनेता नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन



इस दौरान आरोपी छात्र ने महिला कक्ष निरीक्षक से अभद्रता की और नकल पर्ची चबा गया। प्राचार्य ने नकल करने और कक्ष निरीक्षक से अभद्रता के आरोप में छात्र का एडमिशन कैंसल कर दिया है।


यूनिवर्सिटी को भी मामले की सूचना दी गई है। डीएवी कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं।



शनिवार को एमए प्रथम सेमेस्टर के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं की गहन तलाशी ली गई लेकिन परीक्षा शुरू होने पर एक कक्ष में छात्र नेता को नकल करते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



जब कक्ष निरीक्षक ने उससे नकल की पर्ची लेने का प्रयास किया तो उसने महिला कक्ष निरीक्षक से अभद्रता की और नकल की पर्ची को चबा गया।


छात्र नेता द्वारा नकल करने, उसे चबा जाने और महिला कक्ष निरीक्षक से अभद्रता करने के आरोप में प्राचार्य ने छात्र नेता का एडमिशन कैंसल कर दिया और यूनिवर्सिटी को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन




कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक संदिग्ध युवक को भी पकड़ा गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी छात्र नकल करवाने का प्रयास कर रहा था।


प्राचार्य ने कहा कि अब छात्र नेताओं की परीक्षाएं उनके कक्ष में उनकी निगरानी में होंगी। छात्रनेता को नकल करते पकड़ा गया है। जब महिला कक्ष निरीक्षक ने उससे नकल की पर्ची लेनी चाही तो उसने अभद्रता की और नकल चबा गया। प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने छात्रनेता का एडमिशन कैंसल कर दिया है। यूनिवर्सिटी को सूचित कर दिया गया है। - डॉ. गौतमवीर , मीडिया प्रभारी, डीएवी कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें