फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई में एटीएम, सोनीपत से निकाल लिए पैसे

Sat, 12 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला के साथ सोनीपत में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला के बैंक अकाउंट से 33 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है और वो भी तब, जब एटीएम महिला के पास ही था और वह खुद मुंबई में थी। पीड़ित महिला ने सोनीपत पहुंचकर सिक्का कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिल्पी निवासी बाबू राऊ नगर सिररूर, पूना ने गुरुवार को सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह 16 अगस्त को अपने पति अमित यादव के साथ मुंबई गई थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 33 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। शिल्पी के अनुसार उस समय एटीएम उसके पास था। इसीलिए उसने अगले दिन बैंक की शाखा में जाकर पूछताछ की। जहां से उसे पता चला कि राशि सोनीपत के हुडा कांप्लेक्स स्थित यूनियन बैंक एटीएम से निकाली गई थी। शिल्पी के अनुसार वह करीब 20 दिन पहले दिल्ली आई थी और अब सोनीपत पहुंची है। शिल्पी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें