फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर एसओ दरोगा ने ठगे तीन लाख रुपये

Mon, 03 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
कानून का पालन करने वाले खाकी वर्दी ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया। रविवार को एसओ और दरोगा पर नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार          लगाई है।
विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी मुकेश पत्नी प्रह्लाद सिंह का आरोप है कि पिछले वर्ष 2016 में सलेमपुर थाने में तैनात रहे तत्कालीन एसओ और एक दरोगा ने पुत्र शेखर की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में तीन लाख रुपये की मांग की थी।

आरोप है कि 4 जून 2016 को उसने एसओ और दरोगा को तीन लाख रुपये दिए थे। कई महीने बीत जाने के बाद भी बेटे को सिपाही पद पर भर्ती नहीं कराया। इसके बाद जब रुपये लौटाने की बात कही तो एसओ और दरोगा ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित कुछ जिम्मेदार लोगों को लेकर एसओ व दरोगा के पास गई तो उन्होंने 4 फरवरी 2017 को रुपये देने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके उन्होंने रुपये वापस नही किए। अब एसओ गोरखपुर में इंस्पेक्टर पद पर तैनात है।

वहीं दरोगा का अरनिया थाने में ट्रांसफर हो गया। पीड़ित महिला ने अधिकारियों को पत्र लिखकर रुपये दिलाने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं आरोपी एसओ मनोज पाठक का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। हमने न तो आजतक किसी की आज तक नौकरी लगवाई है और न ही यह हमारा काम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें