फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

Mon, 03 Apr 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest shimla
विज्ञापन
कैराना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शामली बाईपास तिराहे से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से चोरी की तीन बाइक बरामद की    हैं। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चार बाइक और बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया है।  
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस शामली रोड बाईपास तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने शामली की और से आ रहे तीन बाइक सवारों को रोक लिया।   पुलिस द्वारा मांगे जाने पर आरोपी बाइकों के कागज नहीं दिखा सके। जानकारी करने पर तीनों बाइक   चोरी की पाई गईं। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। तीनों ने बताया कि उन्होंने शामली जिले सहिता हरियाणा के सोनीपत और     करनाल से बाइक चोरी की हैं।    तीनों चोरी की बाइकों को बेचने के लिए जा रहे थे। 

पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर जगनपुर रोड रजवाहे के पास जंगल में बने एक मकान से चोरी की चार अन्य बाइक भी बरामद कर लीं। पुलिस ने तीनों बाइक चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की सात बाइकों के साथ पकडे़ गए कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी जहांगीर और अश्वनी, अरदीप निवासी करनाल (हरियाणा) का चालान कर दिया। बरामद की गई बाइकों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें