फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से तेल निकालते छह धरे

Thu, 28 Apr 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल के टैंकरों से तेल चुराने वालों के खिलाफ सीओ सिकंदराबाद ने अभियान चलाया। कस्बे के होटल और ढाबों में अभियान चलाकर छह लोगों को टैंकरों से तेल निकालते धर दबोचा। पुलिस तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराबाद डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आए दिन सूचना मिल रही थी कि ककोड़ के होटल व ढाबों पर तेल से भरे ट्रकों को लाया जाता है। वहां खड़े करके उनमें से पेट्रोल और डीजल निकाल लेते हैं। इसकी एवज में कुछ और मिलाकर पूरा कर देते हैं।

चोरी का डीजल-पेट्रोल खरीदने को लेकर पूर्व में कई लोगों में झगड़ा भी हो चुका है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने फोर्स के साथ होटल व ढाबों पर छापेमारी की। टीम को छह लोग टैंकरों से तेल निकाले रंगे हाथ मिले। टीम ने तीन ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। सीओ  ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है कि ये लोग कहां से तेल लाते हैं और कहां ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें