फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत गिरी, एक बच्ची की मौत

Fri, 11 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद के  मोहल्ला कायस्थवाड़ा में जर्जर इमारत में चल रहे एक निजी स्कूल के हॉल की छत शुक्रवार दोपहर भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन



मलबे में दबकर तीसरी कक्षा की छात्रा सोनिया (9) पुत्री आदेश की मौत हो गई, जबकि अध्यापिका समेत 24 से अधिक बच्चे घायल हो गए।


घायलों में पांच बच्चों की हालत गंभीर है। स्कूल संचालक संजय सैनी पुत्र दलीप कुमार निवासी माधोदास, कायस्थवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है।


मोहल्ला कायस्थवाड़ा में मक्खनलाल जूनियर हाई स्कूल है। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे स्कूल के हॉल की छत भरभराकर गिर गई।


हादसे के समय हॉल में एलकेजी, यूकेजी और कक्षा तीन के करीब 50 बच्चे पढ़ रहे थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।


आनन-फानन बच्चों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबने से 9 वर्षीय छात्रा सोनिया की मौत हो गई जबकि शिवम (12) पुत्र ब्रजपाल, रोहित(10) पुत्र विजय कुमार, शिवम(10) पुत्र आनंद, दिशा(11) पुत्री रामअवतार, रीना(9) पुत्री प्रमोद गर्ग, वंशिका (8) पुत्री संजू, टिंपल(7) पुुुत्री नरेश, प्रिंस (10) वर्ष पुत्र कैलाश घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच बच्चों की हालत नाजुक है। उन्हें बुलंदशहर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायस्थवाड़ा में स्कूल की छत गिरने और उसके मलवे में दबकर छात्रा की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जिले के सभी निजी स्कूलों के भवनों की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही लापरवाही पर नगर शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। -बी. चंद्रकला, डीएम, बुलंदशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें