फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम गैंग की कुंडली खंगालने में पुलिस नाकाम

Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप और लूटपाट का खुलासा करके पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सलीम बावरिया गैंग की कुंडली खंगालने में अफसर नाकाम रहे है। पुलिस सलीम का आपराधिक रिकॉर्ड तो दूर, इस गैंग द्वारा पहले की गई वारदातों के बारे में भी जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन


29 जुलाई को हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद पुलिस ने जबर सिंह, शाबेज, रईस, सलीम, परवेज और जुबेर को जेल भेजा है। पुलिस ने खुलासा किया कि सलीम बावरिया के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की नजर में सलीम बावरिया कुख्यात अपराधी है लेकिन पुलिस अभी तक सलीम बावरिया और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास नहीं तलाश पाई है।

पुलिस अफसरों के पास इस बात का भी जवाब नहीं है कि सलीम और उसके गैंग ने इससे पहले कब, कहां और किस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। इस सवाल पर अफसर कन्नी काट रहे हैं। गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में छह आरोपियों को  जेल भेजने वाली पुलिस आरोपियों में लिंक जुटा पाने में पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन


लोग पुलिस के इस खुलासे पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। लेकिन पुलिस के अफसर पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। आईजी सुजीत पांडेय ने बताया कि सलीम के आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें