पावर कारपोरेशन के 17 लाख रुपये का राजस्व लेकर गायब संविदाकर्मी के मामले में टीजीटू को सस्पेंड कर दिया गया है। टीजीटू से चार लाख रुपये की रिकवरी भी की गई है। इसके अलावा आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ टीजीटू की तरफ से स्याना कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
स्याना खंड के पवसरा बिजलीघर पर तैनात टीजीटू मनोज कुमार को जारी की गई रसीद बुकों पर बिजलीघर पर ही तैनात एक संविदाकर्मी राजस्व वसूल रहा था। करीब 17 लाख रुपये का राजस्व लेकर आरोपी संविदाकर्मी फरार हो गया। कई दिनों तक अफसर मामले को दबाते रहे, लेकिन एसई के मामला संज्ञान में आते ही अफसर हरकत में आ गए।
एसई ने आनन-फानन में एक्सईएन स्याना को तलब कर सात दिन में रिकवरी के निर्देश दिए। सात दिन में टीजीटू से महज चार लाख रुपये की ही रिकवरी की जा सकी। इसके बाद एसई के निर्देश पर आरोपी टीजीटू मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया।
वहीं निलंबित टीजीटू ने आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ स्याना कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।