उम्रकैद सजाफ्ता कैदी पैरोल पर आकर साथी संग घर में घुसकर महिला से रेप कर डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता है।
घर पर वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात गांव का ही संजय और केकीराम उसके घर में जबरन घुस आए। फिर केकी राम ने उसे तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद संजय ने उसके साथ रेप किया।
इंस्पेक्टर रामसेन ने बताया कि संजय को मुंबई में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी नौ साल बाद पैरोल पर गांव आया था। पीड़िता की तहरीर पर संजय व केकीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।