फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद दर्ज हुई स्टेडियम में छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sun, 22 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात कई नई मंडी चौकी क्षेत्र स्थित टांडा स्टेडियम में हैंडबॉल खेलने जाने वाली किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 20 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टांडा स्टेडियम में हैंडबॉल प्रैक्टिस करने जाती है।

उसके साथ कई अन्य लड़कियां भी हैंडबॉल प्रैक्टिस करती हैं। आरोप है कि पिछले काफी दिनों से अंकित चौधरी नामक युवक उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

आरोपी उस पर लगातार फ्रेंडशिप करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर अश्लील बातें करता हैं। मना करने पर आरोपी ने स्टेडियम में घुसने से रोक दिया है।

देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि मामले की जांच के बाद अंकित चौधरी नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवेचना कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
एक गांव में चारा लेने जा रही युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी।  इसपर युवती ने शोर मचा दिया। जब लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

मामला दो समुुदायों के बीच का होने के चलते गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी छोटे पुत्र चंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें