फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गैंग, 5 गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 12 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जहांगीराबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जहांगीराबाद पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के दो साथी भाग निकले। पुलिस ने चोरों के पास से तीन चोरी की बाइक, ज्वैलरी, टीवी, एलईडी, दो मोबाइल फोन और दो तमंचे  और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए पांचों चोर कस्बे के मोहल्ला बंशीधर और मोहल्ला पाठक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि  पकड़े गए युवकों की पहचान शाहरुख पुत्र बाबूखां सलमानी, रिजवान पुत्र उस्मान, अकरम उर्फ कुल्लू पुत्र वकील, शाहबाज निवासी मोहल्ला बंशीधर और अजरुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला पाठक के रूप में हुई।
विज्ञापन


पांचों ने पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ दिनों में गैंग ने वाहन चोरी और मकान/दुकान में चोरी की 8-10 वारदातों को अंजाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें