फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी पर बरसाईं गोलियां

Thu, 01 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रंगदारी न देने पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम पवसरा रोड स्थित खल के थोक व्यापारी पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए कारोबारी को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पुत्र मनोज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बता दें कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी पशु चिकित्सक अतर सिंह सैनी की पवसरा रोड पर खल चुन्नी के थोक के कारोबारी हैं। वह बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे अपने बेटे मनोज क े साथ दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान अपाची बाइक सवार हेलमेट पहने हुए दो बदमाश दुकान पर आए और वहां बैठे डॉ. अतर सिंह सैनी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


अतर सिंह सैनी को तीन गोली पेट में लगीं, जबकि एक गोली बाजू में लगी। इसके बाद बदमाश पवसरा की ओर भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद और चेयरमैन राजकुमार लोधी  पहुंचे। तब तक परिजन घायल को बुलंदशहर ले गए।

वहां से उसे नोएडा रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी देहात जगदीश शर्मा ने मौका मुआयना किया। घायल व्यापारी के पुत्र कहना है कि 50 हजार के इनामी अन्नी गुर्जर के नाम पर उसके पिता से छह महीने पहले दो लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर हमला किया गया है।

एसएसपी से मिले व्यापारी
 खल कारोबारी को गोलियों से भून्ने के बाद एसएसपी सोनिया सिंह मौंके पर पहुंची। सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल यूपी के अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष राजेबाबू अग्रवाल, महामंत्री ललित अग्रवाल, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत 15-20 व्यापारी एकत्र होकर मौंके पर पहुंचे।

व्यापारियों ने एसएसपी से कहा कि पिछले कई माह से एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। शिकायत  करने के बाद भी पुलिस ने किसी भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। एसएसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

700 मीटर की दूरी तय करने में लग गए आधे घंटे
खल कारोबारी पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देने के बाद थाना पुलिस करीब आधा घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची, तब तक बदमाश आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। जबकि थाने से मात्र घटनास्थल की दूरी करीब 700 मीटर है। ऐसे में पुलिस को पहुंचने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन


दबंगई का विरोध करने पर दुकानदार ने किया कैंची से हमला
पड़ोसी ने दबंगई करने से मना किया तो दुकानदार ने कैंची से हमला कर दिया। शांतिनगर भूड़ निवासी जुल्फिकार पुत्र स्व. इकबाल खां पुलिस को बताया है कि पड़ोस के दुकान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि जब उसने दुकानदार से इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उस पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें