फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने छीना महिला का पर्स

Thu, 01 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
snatching
विज्ञापन
रोटरी गली ऊना के समीप बाइक सवार दो लोग राहगीर महिला से पर्स छीन कर फरार हो गए। देर शाम हुई घटना के बाद पीड़ित महिला सहित लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम बाइक सवार दो लोगों ने स्थानीय निवासी आरती साहनी से छीना झपटी कर उसका पर्स छीन लिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, शातिर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार होने में सफल रहे। रात का अंधेरा ज्यादा होने के चलते आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में पांच सौ रुपये की नकदी, चाबियां सहित जरूरी दस्तावेज थे। घटना के बाद महिला सहम गई है। जबकि, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, मामले की शिकायत पुलिस के पास नहीं की गई है।

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि गश्त भी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर दूरभाष नंबर 100 पर संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी रोटरी गली और आसपास की गलियों में बाइक सवार युवकों द्वारा नकदी, पर्स, सोने की चेन सहित अन्य छीनाझपटी किए जाने की वारदातें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें