गुलावठी रोड पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट कर युवक से डेढ लाख रूपये लूट लिए। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए एक लाख अठ्ठाईस हजार रूपये बरामद कर लिए।
नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल सलाम ने बताया कि शनिवार को वह बैंक में डेढ लाख रूपये जमा करने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह गुलावठी रोड पर रूककर बिरयानी खाने लगा। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया।
और उसके साथ मारपीट करते हुए उससे डेढ लाख रूपये लूट लिए। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक लुटेरे को दबोज लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम मोहसिन अब्दुल करीम बताया है।
मोहसिन के पास से लूटे गए एक लाख अठ्ठाईस हजार रूपये बरामद कर लिए गए। आरिफ की तहरीर पर मोहसिन और उसके दो साथियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।