देहात क्षेत्र के गांव स्थित खेत में चारा काटने गई किशोरी के साथ दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया। बताया जाता है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
किशोरी बृहस्पतिवार शाम को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो किशोर पहुंचे और उसे खेत में खींच कर दोनों ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की मानें तो किशोरों ने मौके पर वीडियो क्लिप भी बनाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खुर्जा देहात थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
आठ साल की मासूम से युवक ने की दरिंदगी
कस्बे स्थित एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने घर में अकेली आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पशुओं को चारा डालने आई मासूम बच्ची की मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई।
शुक्रवार अपरान्ह करीब 3.30 बजे मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्ची के परिजन खेत में काम करने गए थे। मासूम अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया। उसी समय मासूम बच्ची की मां पशुओं को चारा डालने के लिए घर आ गई।
बच्ची के साथ युवक की करतूत देखकर मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद कमरे में बंद कर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया।
बदलते माहौल में एकाकी परिवार हैं जिसकी वजह से नौतिक शिक्षा का अभाव है। जिसके चलते टीवी और इंटरनेट का अत्याधिक इस्तेमाल बच्चों को छोटी उम्र में ही बड़ा बना रहा है। यही वजह कै सात से बारह साल में ही बच्चों में बालिगों सा व्यवहार कर रहे हैं। यही वजह है कि बच्चों को सेक्सुअल टेंडेंसी बढ़ रही है। - डा. संजीव त्यागी, मनोचिकित्सक
परिवार में शिक्षा की कमी होने से भी किशोर भटक जाते हैं। परिवार में अधिक बंदिश भी मानसिकता को संकुचित कर देता और वह अपराध की ओर बढ़ते हैं। - डॉ सविता नागर, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआरईसी कॉलेज
मां-बाप की लापरवाही के कारण किशोर उम्र के बच्चे बुरी संगति में फंस रहेे हैं। मोबाइल इंटरनेट पर परोसा जा रहा सेक्स भी बच्चों की सोच को खराब कर रहा है। - डॉ संजय कुमार, सहायक आचार्य, मनोविज्ञान विभाग, सीसीएसयू