फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसओ समेत सात की मौत

Sun, 11 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर सदर में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) वाईपी सिंह की बुखार से मौत हो गई। जिले में बुखार से पीड़ित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उपचार के दौरान दिल का दौरा भी पड़ा था। इसके अलावा बुगरासी क्षेत्र में पांच और ककोड़ में एक महिला ने बुखार में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बलिया जिले के सोनाड़ी गांव निवासी वाईपी सिंह (47) ने खाद्य सुरक्षा विभाग में बतौर खाद्य निरीक्षक वर्ष-1998 मेें ज्वाइन किया था। उन्होंने सहारनपुर, गाजियाबाद, मऊ और बुलंदशहर में सेवाए दीं। एफएसओ का परिवार किराए के मकान में सहारनपुर में रहता है।

डीओ रणधीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मलेरिया और टायफाइड होने पर वह अवकाश लेकर बुलंदशहर से सहारनपुर परिवार के पास गए थे। तबीयत बिगड़ने पर चार सितंबर को उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर जिले के फूड सुरक्षा विभाग के अफसर उनके अंतिम संस्कार में शरीक होने हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को उनका धार्मिक अनुष्ठान के साथ हरिद्वार में दाहसंस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। वाईपी सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए बुलंदशहर से काफी संख्या में कारोबारी पहुंचे।

वहीं, डीओ रणधीर सिंह ने बताया कि वाईपी सिंह के दो लड़के हैं। दोनों छोटे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी दी जाएगी। वहीं, बुगरासी क्षेत्र के गांव चंदियाना और गेसूपुर में पांच मौत होने से ग्रामीण दहशत में हैं।

बुगरासी क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी फकीरा (60) पत्नी किरन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनम (28) पत्नी गुड्डू और लज्जा(45) पत्नी कन्ना ने बुखार से दम तोड़ दिया। तीनों को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके अलावा बुगरासी क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी आसिया (65) और शाइस्ता (50) पत्नी आरिफ भी पिछले कई दिनों से पीड़ित थी।

इनका उपचार अपंजीकृत चिकित्सकों के यहां चल रहा था। ककोड़ के गांव धनौरा निवासी सानिया पुत्री राजुद्दीन ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। जनपद में अब तक बुखार से 55 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें