गन्ना क्रय केंद्र के पछेती जाति का गन्ना न लेने के विरोध में किसानों ने सोमवार को क्रय केंद्र पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना में किसानों ने पछेती जाति का गन्ना खरीदने की मांग की।
बता दें कि क्षेत्र के गांव गाजीपुर में साबितगढ़ शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। शुक्रवार को क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने पछेती 92423 प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार कर दिया था। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने विरोध में कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रय केंद्र के कर्मचारियों को जैसे-तैसे किसानों के बंधन से छुड़ाया। इसके बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसानों का कहना है कि पहले पछेती जाति का गन्ना लिया जा रहा था। एक सपा नेता के इशारे पर पछेती जाति का गन्ना लेने से इंकार किया जा रहा है।
इससे खेतों में पड़ा करीब 15 सौ कुंतल गन्ना सूख रहा है। किसानों ने देवेंद्र खटाना के नेतृत्व में क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता हेमंत शर्मा, गीता गोयल, के अलावा ग्रामीण अनुज प्रधान करण सिंह, नेपाल, हरपाल शर्मा, मास्टर मुखराम, इंद्रजीत, कानू प्रधान, राजवीर यादव, आदि मौजूद रहे।
देवेंद्र खटाना ने बताया कि इस संदर्भ में एसडीएम से बात हो गई हैं। जल्द ही किसानों का सभी प्रजातियों का गन्ना खरीदा जाएगा।
कुछ लोग राजनीति के तहत साबितगढ के गन्ना क्रय केंद्र को बंद कराना चाहते है। सामान्य पर्ची पर रिजेक्टिेड जाति का गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे है। -एसडीएम कन्हई सिंह।