फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता से रिपोर्ट के नाम पर ली थी घूस

Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
कोतवाल पर घूस लेने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर एक कोतवाल पर घूस लेने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कप्तान ने सीओ को जांच के आदेश दिए। आदेशों के अनुपालन में सीओ शिकारपुर ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए। वहीं सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से गांव के ही चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप  है। इस मामले में थाना सलेमपुर में गांव चिट्टा निवासी रोहिल, इरसाद, दिलशाद और सिंभावली के गांव खागी निवासी अजरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पीड़िता के पिता ने कप्तान से शिकायत की कि सलेमपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की ऐवज में 15 हजार रुपये की वसूली की थी। इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य को रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उनकी गिरप्तारी की मांग करने पर पुलिस ने दोबारा उनसे रिश्वत मांगी। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ शिकारपुर को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। सीओ शिकारपुर ने मंगलवार को पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए।

वहीं सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत भी बयान दर्ज किया गया। कोर्ट में पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म के बयान दर्ज कराए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के अनुपालन में पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द ही मामले की पूरी रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। - चंद्रधर गौड़, सीओ, शिकारपुर
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें