फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने तमंचे के बल पर शिक्षिका से लूटी चेन

Sat, 16 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यमुनापुरम निवासी राकेश यादव ने बताया कि वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी तरुण यादव (45) स्याना ब्लॉक में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब  दो बजकर 30 मिनट पर घर लौट रही थीं। यमुनापुरम कॉलोनी में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। चेन टूटकर सड़क पर गिर गई। तभी बाइक पर पीछे बैठा लुटेरा उतरा और कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


लुटेरे ने चेन लूट ली और बाइक पर बैठकर भाग गया। शिक्षिका ने फौरन ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस नें कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। राकेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें