फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन करने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 11 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नहर पर मूर्ति विसर्जन करने जा रही महिलाओं के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग गए। घटना के बाद महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को कोतवाली पर हंगामा किया। पीड़ित महिलाओं ले छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शुक्रवार देर शाम श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए मूड़ाखेड़ा नहर पर जा रहे थे। नहर आने से पहले करीब 10-12 युवक  भीड़ में घुस गए और महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद कोतवाली पहुंची महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उधर पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने बॉडी, प्रतिभान, राकेश, सतेंद्र, नारायण और दीपक के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें