फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर युवती से गैंगरेप

Sun, 11 Sep 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर एक युवती के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। घटना छह सितंबर की है। युवती का आरोप है कि शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब युवती ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घटना मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत किदवई नगर कालोनी की है।

पीड़ित युवती का कहना है कि गैंगरेप में शामिल आरोपियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर उसके पिता को जेल भिजवाया था। उसके पिता दो साल से जेल में है। छह सितंबर को वह घर पर अकेली थी। उसकी मां हैंडलूम फैक्ट्री में नौकरी करने और बहन बाजार सामान लेने गई थी।

इसी बीच धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाला युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और बातचीत कर दोनों ने कहा कि वह उनकी ख्वाहिश पूरी कर दें तो वह समझौता कर मुकदमा खत्म करा देंगे। ख्वाहिश के बारे में पूछने पर दोनों युवक उसके कमरे में ले गए और जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपियों तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया और भाग गए। शाम को पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि वह परिवार के साथ कोतवाली में पहुंची और मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

शनिवार को पीड़िता ने गाजियाबाद में जाकर एसएसपी से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें