फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 25 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पहासू में शराब के ठेके को हटाने के लिए जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को नंगला जगत गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सुबह करीब 9 बजे खुर्जा-पहासू मार्ग पर पहुंच गईं और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन


बाद में ठेके के मैनेजर के पहुंचने और ठेका हटवाने के लिखित आश्वासन के बाद ही महिलाएं शांत हुई।  उधर जाम लगने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। करीब दो घंटे बाद 11 बजे जाम हटने पर लोगों को राहत मिली।

क्षेत्र के खुर्जा-पहासू मुख्य मार्ग पर गांव करौरा गेट के पास शराब का ठेका चल रहा है। मेन रोड से 500 मीटर अंदर शराब ठेका होने के कोर्ट के निर्देशानुसार गांव नगला जगत में जगह चिन्हित कर ठेका ट्रांसफर किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव की महिलाएं भड़क गईं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाएं पहुंच गईं और रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


महिलाएं पूरी तरह से ठेका हटाने की मांग पर अड़ गईं। महिलाओं ने कहा कि शराब ठेका होने की वजह से गांव के पुरुष रोजाना शराब पीते हैं और उनके ऊपर अत्याचार करते हैं। जाम लगाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कौशलेन्द्र यादव फोर्स लेकर पहुंच गए और महिलाओं को समझाबुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।

बाद में ठेका मैनेजर दानवीर यादव ने लिखित रूप से ठेका हटाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर दो घंटे बाद करीब 11 बजे महिलाओं ने जाम खोला। उधर जाम लगाने से रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण धूप में जाम लगने से लोग बेहाल हो गए।

 ठेका खुलने की सूचना पर महिलाओं का हंगामा
गांव में शराब का ठेका खुलने की सूचना पर महिलाओं ने हाईवे पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। जोखाबाद में हाईवे स्थित शराब के ठेके के बाहर शनिवार को महिलाओं ने हंगामा किया।

इंद्रादेवी, पूर्व प्रधान जयवती,  मीना, किरन, रीना, संतोष, रेखा, राकेश, सविता, शकुंतला ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे से शराब के ठेके हटाने के आदेश दिए हैं। ऐसे में जोखाबाद में हाईवे से ठेके को हटाकर गांव में खोला जा रहा है।

महिलाओं का कहना था कि पतियों की शराब के लत के चलते वह पहले से ही तंगहाली में जी रही है। गांव में ठेका खुलने से ग्रामीणों की शराब पीने की लत ओर बढ़ जाएगी। महिलाओं ने गांव में ठेका नहीं खोलने की मांग को लेकर जोखाबाद में हाईवे स्थित शराब के ठेके के बाहर हंगामा किया।

इस दौरान महिलाओं ने मोदी-योगी के नारे भी लगाए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई प्रभात कुमार बालियान, ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। पुलिस ने महिलाओं की मांग से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया है। वहीं ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में किसी सूरत में ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें