बुलंदशहर में ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े वाले बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीआई की एंटी करप्सन टीम ने 19 दिसंबर को भूड़ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज से डीजीएम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
डीजीएम के मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किए जाने और डासना जेल भेजे जाने के बाद बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि गाजियाबाद की ईगल कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक पवन कुमार ने सीबीआई से शिकयत की थी कि बुलंदशहर में ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के एवज में डीजीएम आरएस वर्मा ने 10 हजार रुपये की रिश्चत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई टीम ने डीजीएम को रंगे हाथों रिश्वत लेते 19 दिसंबर को दबोचा था।