फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने पांच जूते मारकर छोड़ा रेप की कोशिश के आरोपी

Thu, 07 Jan 2016 11:23 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 अपने अनाप-शनाप फैसलों के लिए जाने जानी वाली पंचायतें एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


 रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय पंचायत ने आरोपी के परिवार के रसूखदार होने पर उसे पांच जूते मारने की सजा देकर गांव में ही फैसला करा दिया।

जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई महिला से गांव के ही युवक ने रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी महिला के कपडे़ फाड़कर भाग गया।
विज्ञापन


 पीड़ित महिला ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक एक गांव में बुधवार शाम खेत से वापस लौट रही 27 वर्षीय महिला को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसके साथ रेप की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर लोागों को आता देखकर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन


परिवार वाले तुरंत महिला को लेकर थाने गए तथा घटना की तहरीर दी। वहीं, सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाते हुए बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत कराई।

 आरोपी पक्ष के रसूखदार होने के चलते पंचायत ने आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाते हुए मामले में फैसला करा दिया।

 सूत्रों के मुताबिक आरोपी गांव में ही घूम रहा है। जिससे पीड़ित पक्ष में भय है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें