फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सामान बेचने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली सामान बेचने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन


सिकंदराबाद में एक निजी कंपनी अधिकारियों के नकली सामान बेचने की सूचना पर पुलिस ने नगर के एक दुकानदार के यहां छापेमारी की।

छापेमारी की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकान के यहां से भारी मात्रा में कंपनी के डुप्लीकेट बाक्स, वायर बरामद की। चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया।

प्लाजा केबल कंपनी के लीगल एडवाइजर आरके त्रिपाठी, टेक्निकल इंजीनियर राजीव चौधरी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की सिकंदराबाद में एक दुकानदार उनके ब्रांड के नाम पर नकली ब्रांड बेच रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में सिकंदराबाद पुलिस से शिकायत की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने उक्त दुकानदार के यहां छापेमारी की। बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानदार के यहां से प्लाजा केबल के डुप्लीकेट 250 मंडल, व डिब्बे पकड़े गए।

पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए माल की कीमत करीब तीन लाख रूपये बताई गई। आरोपी दुकानदार थोक विक्रेता बताया जा रहा है। जो नगर के अन्य दुकानदारों को भी सामान सप्लाई करता था।
विज्ञापन


दुकानदार के यहां छापेमारी की सूचना पर नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आरोपी दुकानदार से सामान खरीदने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। कुछ दुकानदारों ने आनन फानन में सामान को ईधर उधर कर दिया।

पुलिस ने पकड़े गए माल को कोतवाली लाकर सील कर दिया। कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल संजय पांचाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें