फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष भाटी हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष भाटी हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

- आरोपी राजकुमार ने किया सरेंडर, रिमांड लेने की तैयारी कर रही पुलिस
- साथियों के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर जमीन में गाड़ दिया था शव
सिकंदराबाद। मनीष भाटी हत्याकांड के आरोपी राजकुमार ने तीन दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब आरोपी की रिमांड लेने की तैयारी में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी राजेश भाटी पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया था कि उसके भाई मनीष भाटी (26वर्ष)को 31 मई को खुर्जा देहात के गांव चचोई निवासी अशोक, सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी संजय घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने अशोक की निशादेही पर 28 जून को खुर्जा क्षेत्र के धरारी के जंगल से मनीष का शव बरामद कर लिया था। अशोक के बयान के आधार पुलिस ने उसके भाई सोनू, गांव के ही राजकुमार, उधल पुत्रगण हरीशचंद, संजय को आरोपी बनाया था। अशोक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाकी चारों आरोपी फरार थे। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व आरोपी राजकुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया कि राजकुमार की रिमांड लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सिकंदराबाद। गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सूचना झूठी निकली, जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिलसूरी से इस्माईलपुर को जाने वाले रास्ते पर गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर गोकशी को कोई भी प्रमाण नहीं मिला। सूचना फर्जी निकलने पर पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें