फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बना रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़खानी,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बना रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़खानी, हंगामा
विज्ञापन

खुर्जा। पहासू क्षेत्र के एक गांव में खाना बना रही युवती से पड़ोसी ने छेड़खानी कर दी। युवती के परिजनों ने मामले को लेकर हंगामा कर दिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस को परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार शाम को अपने घर पर खाना बना रही थी। उसके पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने घर में युवती को अकेला देखकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। देर शाम पिता के घर पहुंचने पर युवती ने आपबीती सुनाई। इस मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी।एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें