फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 50 हजार की लूट

Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
गांवों में कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने लूटेरों की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन



गांव डीन भरतपुर राजस्थान निवासी मनोज पुत्र भूप सिंह ने बताया कि वह राजस्थान की एफसीएफ फाइनेंस कंपनी में काम करता है। कंपनी महिलाओं के समूह को काम करने के लिए लोन देने का काम करती है। वह बृहस्पतिवार को ख्वाजपुर, उष्मानपुर, भट्टा, मिलक आदि गांवों से कलेक्शन करके बुलंदशहर लौट रहा था।


झाझर-दनकौर रोड पर ग्राम ख्वाजपुर के पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसे रोक लिया और 50 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मनोज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


आम के व्यापारी से 34 हजार लूटे
 आम बेचकर घर लौट रहे व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। मूड़ाखेड़ा निवासी जावेद बुधवार रात करीब नौ बजे आम बेचकर तांगे से घर जा रहा था।

इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया आैर तमंचे ेक बल पर 34 हजार रुपये कैश लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

पोखर से लाखों की मछली लूटी
 मछली पालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने पोखर से लाखों रुपये की मछली लूट ली। सूचना पर ककोड़ पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर मछली से भरी गाड़ी लेकर भाग गए। व्यापारियान मोहल्ला ककोड़ निवासी इंतिजार पुत्र इस्लाम ने बताया कि उसने चचूरा थाना दनकौर के पोखर में मछली पाल रखा है।

रोज की तरह इंतिजार रात में पोखर पर सो रहे थे। बुधवार रात दो गाड़ियों में करीब डेढ़ दर्जन बदमाश पहुंचे और इंतिजार को बंधक बना लिया। इंतिजार ने बताया कि बदमाशों ने पोखर से करीब तीन लाख रुपये की मछली लूट ली।

बदमाशों के भागने के बाद इंतिजार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ककोड़ में अपनी डीसीएम गाड़ी छोड़कर मछलियों से भरी गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें