फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 24 हजार

Thu, 16 Mar 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने गई महिला का किसी ने धोखे से कार्ड बदल दिया और खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला को जानकारी हुई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवली निवासी गीता पत्नी राजीव ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह अपने देवर ललित के साथ हाईवे स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आई थी। एटीएम में कैश नहीं होने के कारण रुपये नहीं निकल सकें।

बताया कि एटीएम में पहले से खड़े युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। रात्रि में उसके मोबाइल पर खाते से 24 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। गीता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एटीएम से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट
एटीएम से रुपये निकालने के मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। गांव चांदपुर निवासी सरदार सिंह पुत्र नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवहन निगम बुलंदशहर में कार्यरत है। 16 फरवरी को वह ओबीसी से पैसे निकालने गया था।

उसने एटीएम को कई बार मशीन में लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन मशीन में 100 व 500 रुपये न होने के चलते वह पैसे नहीं निकाल पाया। मशीन की समय सीमा समाप्त होने के बाद वह लौट गया।
विज्ञापन


उसके लगभग 10 मिनट बाद उनके मोबाइल पर 22,500 रुपये निकालने का मैसेज आया। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें