फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने लूटे थे व्यापारी से 20 लाख

Wed, 21 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 20 लाख की लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी । - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नौकरी से निकाले जाने पर ट्रक ड्राइवर ने साथियों संग मिलकर पशु व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने वारदात में शामिल मास्टरमाइंड ट्रक ड्राइवर समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पशु व्यापारी से हुई 20 लाख रुपये लूट का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


वारदात में शामिल तीन लोग अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने लूटी रकम में से 6.40 लाख रुपये, बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 15 सितंबर की रात पशु व्यापारी अकरम पुत्र रशीद निवासी मीरपुर थाना खुर्जा नगर अपने साथी पकसू के साथ पशु पैंठ में आ रहा था।

तभी छह अज्ञात बदमाशों ने उससे हथियारों के बल पर 20 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर चार लुटेरों को 20 सितंबर की रात अलीगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। चारों के पास से लूट की रकम में से 6.40 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अवैध अस्लाह बरामद किया।
विज्ञापन


  चारों की पहचान आरिफ पुत्र फैय्याज निवासी मीरपुर थाना खुर्जा नगर, बल्लू उर्फ बलवीर पुत्र भगवंत निवासी मंसूरपुर थाना अरनिया, सोनू उर्फ शानू पुत्र मुन्ना खां और दीपक उर्फ अमित पुत्र दिनेश निवासी डासौली थाना जहांगीरपुर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वारदात का मास्टर माइंड आरिफ था।

आरिफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय पहले तक पशु व्यापारी अकरम का ट्रक चलाता था। जिसको कुछ दिनों पहले व्यापारी अकरम ने अपने काम से हटा दिया था। इससे आरिफ नाराज था। आरिफ को पता था कि अकरम भारी कैश लेकर पैंठ में जाता है।

 आरिफ ने अपने गांव के सोनू उर्फ शानू से बात की जिसने बबलू उर्फ बलवीर को संपर्क किया। बबलू उर्फ बलवीर ने अपने साथी दीपक उर्फ अमित से संपर्क किया जो अपने तीन साथियों के साथ तमंचे और बाइक के साथ 15 सितंबर की रात गांव मीरपुर ईदगाह पहुंचा।

वहां लूट की साजिश रची गई। आरिफ ने पशु व्यापारी अकरम के घर से निकलने की सूचना दी, बाकी 6 लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि फरार तीन लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें