फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत तीन युवकों को दबोचा

Wed, 21 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बरनोह और कांगड़ में कथित तौर पर नशे में धुत युवकों ने देर रात खूब हुड़दंग मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात बरनोह में एक युवक हुड़दंग मचा रहा था, जिससे आम जनता की शांति भंग हो रही थी। स्थानीय लोगों ने युवक की हरकतों को देखते हुए पूछताछ की तो वह उलझ पड़ा।

इतने में स्थानीय लोगों ने बिगड़ैल युवक की खूब खातिरदारी की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, हरोली के गांव कांगड़ में पुलिस ने दो युवकों को हुड़दंग मचाने पर दबोचा है। आरोपी युवक बुधवार देर सायं आम जनता की शांति भंग कर रहे थे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें