फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर मीट फैक्ट्री को प्रशासन ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता मिलने पर मीट फैक्ट्री को प्रशासन ने किया सीज
विज्ञापन

--एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ देर शाम की छापेमारी
--जल्द ही शासन को भेेजी जाएगी जांच रिपोर्ट, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। एसडीएम ने मंगलवार देर शाम विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ मूड़ाखेड़ा रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर एसडीएम ने मीट फैक्ट्री को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम खुर्जा पुलकित गर्ग ने बताया कि मंगलवार देर शाम मूड़ाखेड़ा रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री में उन्होंने औचक निरीक्षण किया। उस समय फैक्ट्री में कोई मवेशी नहीं पाया गया। बिना कार्रवाई के ही वह टीम के साथ वापस लौट गए। आशंका होने पर कुछ देर बाद वह फिर से टीम के साथ मीट फैक्ट्री पर अचानक पहुंच गए। दोबारा छापेमारी के दौरान मौके पर मवेशी कटान के लिए ले जाए जाते हुए पाए गए। इसके अलावा फैक्ट्री में कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर एसडीएम ने मीट फैक्ट्री को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी में मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीएम के आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें