फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई गोतस्करों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कई गोतस्करों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन

औरंगाबाद। बीती रात पुलिस ने क्षेत्र के चार गांवों में धरपकड़ अभियान चलाकर कई गोतस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बता देें कि बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव बालका, रजवाना, औलीना, लखावटी समेत आधा दर्जन गांवों में दबिश देकर करीब 6 गोतस्करों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के इस धरपकड़ अभियान को लेकर क्षेत्र के गोतस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो अधिकांश गोतस्कर तो अपने गांव को छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब किसी भी गोतस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उधर अगौता थाना पुलिस का कहना है कि गोतस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। एसओ औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये गोतस्करों से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें