फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना से की पढ़ाई, नहीं है कोई आपराधिक रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्याना से की पढ़ाई, नहीं है जीतू का आपराधिक रिकार्ड
गाजियाबाद। चिंगरावठी में हुए बवाल में आरोपी बना जीतू फौजी का पुलिस के पास कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। परिजनों के अनुसार, उसने इंटर कालेज चित्सौना से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। पब्लिक इंटर कालेज स्याना से इंटरमीडिएट पास किया है। उसके बाद वह कुछ समय तक घनसूरपुर कालेज में भी पढ़ा है, लेकिन उसके बाद पढ़ाई जारी रखी या बंद कर दी। इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

जीतू फौजी की उम्र 24 साल के आसपास है। करीब चार साल पूर्व वह सेना में भर्ती हुआ था। ढाई साल पूर्व उसकी शादी हुई है। 10 माह का एक बेटा भी है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, जब से जीतू की नौकरी फौज में लगी है, तब से वह गांव कम ही आता था। जब भी छुट्टी पर आता था तो मोहल्ले के सभी लोगों से मिलता था। बताया कि नौकरी लगने से पहले भी जीतू का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है और न ही नौकरी लगने के बाद वह किसी मामले में शामिल रहा है। एक मित्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जीतू क्रिकेट अच्छा खेलता था। उसका व्यवहार अच्छा था। शादी के बाद से उससे मुलाकात कम होने लगी थी। वह खेलने भी नहीं आता था। उसके बड़ा भाई धर्मेंद्र भी सेना में है और पुणे में तैनात है। लोगों ने बताया कि गांव में भी इस परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें