फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार की आमने सामने भिड़ंत, दो की मौत

Tue, 20 Nov 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
- फोटो : stluciatimes.com
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के रानी वाला चौक पर रविवार देर रात कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिए। वहीं, मामले में पुलिस ने बाइक सवार मृतक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी अशोक कुमार पुत्र विजय पाल खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि अशोक रविवार को बाइक से कहीं गए हुए थे। देर रात करीब दस बजे वह अपने गांव लौट रहे थे।

जब वह रानीवाला चौराहे पर पहुंचे तो डिबाई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा पलटी। दुर्घटना में बाइक सवार अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कार सवार महेंद्र पुत्र चंदन सिंह गांव समनपुर थाना शिकारपुर को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी प्रकाशो देवी व कार चालक किशन को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने देर रात ही दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बाइक सवार मृतक अशोक के भाई सुभाष ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें