फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर पुलिस का कारनामा, पीड़ित को ही भेज दिया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह... री पुलिस, पीड़ित को ही भेज दिया जेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। मारपीट व जानलेवा हमले की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को ही पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिजनों ने गांव के दबंगों पर हत्या के कोशिश का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनूपशहर क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी मीनू पत्नी देवी सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि 13 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे गांव के ही कुछ दबंग हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। बताया कि उसके पति ने घर के पास जुआ खेलने से रोका था, जिसके विरोध में दबंगों ने एकत्रित होकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला भी किया। बताया कि डायल 100 पर पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी भाग गए थे। पुलिस को मौके से खाली खोखे बरामद मिले थे। बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष को थाने बुलाया और थाने में ही बंद कर गलत कार्रवाई करते हुए पीड़ित का ही चालान कर दिया। मारपीट से पीड़ित को काफी चोटें आई थी। जेल अधीक्षक ने पीड़ित को जेल से अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी केबी सिंह ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें