फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटू से दिन दहाड़े 3.81 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटू से दिन दहाड़े 3.82 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक टीजीटू से 3.82 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के वक्त पीड़ित बिजलीघर से दफ्तर कैश जमा करने जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात स्थित अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर तैनात टीजीटू प्रमोद कुमार सोमवार को बिल जमा करने के बाद कैश एकत्रित कर दोपहर करीब 3.30 बजे बाइक से हाइडिल कालोनी स्थित दफ्तर जा रहा था। रमपुरा गांव के पास पीछे से आए नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और रुपयों से भरा थैला छीन लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, बदमाश ओझल हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। बताया जा रहा है कि लूट की घटना होने के बाद आसपास के दुकानदारों को घटना के बारे में जानकारी नहीं है। कैश छीने जाने के बाद भी पीड़ित ने कोई शोर नहीं मचाया, जिसके चलते किसी ने बदमाशों को रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई है, वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें