फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीक होने से आठ मजदूरों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोनिया गैस लीक होने से
विज्ञापन

आठ मजदूरों की हालत बिगड़ी
- सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा
- उपचार के बाद सभी मजदूरों को मिली छुट्टी, पुलिस को नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार शाम अमोनिया गैस लीक होने से पास की फैक्ट्री में काम करने वाले करीब आठ श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। सभी श्रमिकों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद सभी मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई। गैस के लीक होने से केमिकल फैक्ट्री के पास की एक फोम की फैक्ट्री में काम कर रहे करीब आठ श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। श्रमिकों को उल्टी, खांसी, शरीर पर खुजली और सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी श्रमिकों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी श्रमिकों को छुट्टी दे दी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अमोनिया गैस लीक होने से श्रमिकों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में फैक्ट्री प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें