घर में घुसकर सौ साल
की वृद्धा से कुंडल लूटे
बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर सौ वर्षीय वृद्धा से कुंडल लूट लिए। पीड़िता के नाती ने आरोपी के खिलाफ थान में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 अप्रैल की रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक वृद्घा के घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने आंगन में सो रही 100 वषीय वृद्घा के कानों के कुंडल लूट लिए। वृद्धा के शोर मचाने पर आरोपी ने वृद्धा की पिटाई करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया। इससे वृद्धा बेहोश होकर गिर गई। वृद्घा के नीचे गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उसके नाती को देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो