फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर पर लगाया मां से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर लगाया मां से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर अपनी मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद निवासी एक पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन चुका है। इसके चलते वह अपनी मां को भी अपने साथ रखती है। उसने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके व उसकी मां के साथ अभद्रता व मारपीट करता रहता है। आरोप है कि एक दिन आरोपी पति ने उससे घर खरीदने के लिए रुपये मांगे। इस पर उसने 1.40 लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद वे लोग उसी घर में रहने लगे। आरोप है कि तभी उसका पति अपने मकान को बेचकर अपने भाई के मकान में रहने लगा। महिला ने बताया कि बीते दिनों वह कहीं गई हुई थी, घर पर उसकी मां अकेली थी। तभी उसके देवर ने उसकी मां के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पति पर देवर का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस को मामले में अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी पति व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें