फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को गोली मारी, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

- चौक बाजार में पीछे से आए दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
चौक बाजार में शुक्रवार को एक युवक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवक को लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहल्ला शेख सराय निवासी नावेद पुत्र शरीफ ठेकेदार अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौक बाजार में पहुंचते ही पीछे से आए दो युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी और सड़क पर गिर गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होते देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीठ में लगी गोली नावेद के शरीर से आर-पार निकल गई है। हालांकि शाम तक मामले की पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके चलते अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि नावेद पर रंजिशन हमला किया गया है। इस बाबत नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि अभी इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें