फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक के खाते से निकाले 11 हजार

Tue, 27 Jun 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रहने वाली एक कृषि वैज्ञानिक के खाते से ठगों ने करीब 11 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित वैज्ञानिक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार यार डीएम रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र कपास अनुसंधान में फसल सुरक्षा वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ. रीशू सिंह ने पुलिस को बताया कि पहले उनकी पोस्टिंग रामपुर जिले में थी।

वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एडीबी शाखा में खाता था। ट्रांसफर होने के बाद उस खाते के एटीएम कार्ड का उपयोग भी कम हो गया था। 17 जून 2017 में खाते में 10,947.33 रुपये थे। एटीएम कार्ड भी उनके पास ही रखा था। 22 जून 2017 की शाम मोबाइल पर मैसेज आया कि कार्ड से 440 रुपये की खरीदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात में मैसेज आया कि खाते से 10 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद पांच सौ रुपये निकाल लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें