फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक की गला दबाकर हत्या, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक की गला दबाकर हत्या, मचा कोहराम
विज्ञापन

शिकारपुर। जटपुरा मुकीमपुर इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर शाम की है। लिपिक जब अपने खेत पर गया था तब मौका देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सलेमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्सौना निवासी राजकुमार शर्मा (50) पुत्र हरशरण शर्मा इंटर कालेज जटपुरा मुकीमपुर में लिपिक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि रविवार शाम लगभग 5.30 बजे वह अपनी बाइक से अपने खेत पर गए थे। देर शाम तक तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को उनकी मोटरसाइकिल नलकूप पर खड़ी मिल गई, लेकिन वह नहीं मिले। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों की तलाश में भी वह नहीं मिले। सोमवार सुबह उनके खेत के पास ही राजपाल के खेत में शव पड़ा मिला। बताया कि गले पर निशान होने के कारण परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ अवधेश अवस्थी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के स्पष्ट कारणों की भी जानकारी की जा रही है। मृतक के भाई हरेंद्र शर्मा की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें