फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कवच: तीन लाख किशोरों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कवच: तीन लाख किशोरों को लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में पहला टीका लगवाने वाले लोगों का ग्राफ 70 फीसदी से अधिक है। वहीं करीब 50 फीसदी लोग टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं। इसमें 18 से 60 वर्ष से ज्यादा के लोग शामिल हैं। अब टीका लगवाने की बारी किशोरों की है। विभागीय अफसरों के अनुसार जिले में 15 से 18 साल से कम उम्र के करीब तीन लाख किशोर हैं। जिन्हें टीका लगाने तैयारी शुरू कर दी गई है।
16 जनवरी से जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण शुरू किया गया। जून माह से जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। अनुमानित 40,08,306 की आबादी वाले जिले में 25,80,693 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले में अभी तक कुल 33,01,725 लोगों को कोवाक्सिन और कोविशील्ड का डोज लगाया जा चुका है। इसमें 20,92,769 लोगों को पहला तो 12,08,956 लोगों को दूसरा टीका लगा है। जबकि, जिले में सात लाख से अधिक लोग पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका समय पूरा होने के बाद भी नहीं लगावाए हैं। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद टीका लगना शुरू होने पर किशोरों को भी काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

दो लाख से ज्यादा लोगों को लगेगा बूस्टर डोज
टीकाकरण के शुरुआती दौर में कोरोना से बचाव का टीका स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों को लगाया गया। इसके बाद बुजुर्गों को भी टीकाकरण में शामिल किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार जनपद में दो लाख से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। बूस्टर डोज लेने वालों में स्वास्थ्यकर्मी और बुर्जुग शामिल होंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल लक्ष्य - 25,80,693
पहला डोज - 20,92,769
दूसरा डोज - 12,08,956
कुल टीका - 33,01,725
पुरुष वर्ग - 16,98,794
महिला वर्ग - 16,02,128
अन्य - 803
कोविशील्ड - 30,54,183
कोवाक्सिन - 2,47,542
उम्र के अनुसार
18 से 44 उम्र को - 20,02,631
45 से 60 उम्र को - 8,90,092
60 से अधिक उम्र को - 4,09,002
15 साल से 18 साल उम्र के बच्चों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इस आयु वर्ग में जिले में करीब तीन लाख किशोर हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी और बुजुर्गों को बूस्टर टीका लगाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें