फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के कोहरे के बीच छाए बादल, हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्के कोहरे के बीच छाए बादल, हो सकती है बारिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। अब बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव से ठंडक और बढ़ गई। सुुबह के समय देहात क्षेत्रों में लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ा।
रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अद्रता बढ़कर 88 फीसदी हो गई। हवा की गति भी आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। बदले मौसम का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिला। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि बारिश होने पर ठंड और कोहरा बढ़ेगा। ऐसे मौसम में किसानों को आलू, सरसों और कई सब्जी की फसलों को बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों मेें सन्नाटा
स्याना। रविवार को कड़कड़ाती ठंड ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजारों में भी ठंड का असर सीधा दिखाई पड़ा। मेन बाजार में सन्नाटा रहा। नगर क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी डब्बू रस्तोगी ने कहा कि ठंड के कारण बाजारों में ग्राहकों की कमी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें