फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
राकेश भाटी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखना कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को भारी पड़ गया। अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी पर पार्टी से प्रत्याशी को मिले फंड को ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि इस वजह से प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि का चुनाव प्रचार मजबूती से नहीं हो पाया। चुनाव में हुए खर्चों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। उनका कहना था कि दोनों नेताओं ने अपने स्तर से खर्च का भुगतान करने को कहा था लेकिन नहीं किया। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने जिलाध्यक्ष राकेश भाटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इस पर जिलाध्यक्ष की तरफ से जवाब दिया गया कि नियमानुसार जांच के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था। उनके इस स्पष्टीकरण पर अनुशासन समिति ने असंतुष्टि जाहिर की थी। इसके बाद राकेश भाटी को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें