फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के रखें पर्याप्त इंतजाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। बाढ़ व सूखा से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। संवेदनशील तटबंधों का सिंचाई विभाग और राजस्व व पुलिस की के साथ निरीक्षण कर लिया जाए। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम सीपी सिंह ने बाढ़ व सूखा से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने राहत शिविर, बाढ़ चौकी व संवेदनशील तटबंधों का सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस के साथ टीम गठित कर निरीक्षण करने तथा कर्मचारियों की 24 घंटे के लिए रोस्टर बनाकर डयूटी लगाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को गंगा में धारा से कटान होने वाले स्थलों को चिन्हित कर संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ से बचाव के निर्देश दिए। इसके अलावा कृषि विभाग को पशुओं के लिए चारा, स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पंचायत राज अधिकारी व जल निगम के साथ नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी और लू के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विवेक कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें